जानिए इन मस्जिदों को जो अक्सर हमें Internet पर दिखाई देती हैं | Latest article 2018
जानिए इन मस्जिदों को जो अक्सर हमें Internet पर दिखाई देती हैं। अक्सर हम सोशल मीडिया और इंटरनेट पर कुछ मस्जिदों की तस्वीरे देखते रहते हैं, जाने अनजाने हम सभी ने इन मस्जिदों की तस्वीरें कहीं न कहीं देखी होंगी, आइए ज़रा इन मस्जिदों के बारे में थोड़ा जान लिया जाए! 1. सुल्तान अहमद मस्जिद यह मस्जिद तुर्की की बड़ी मस्जिदों में से एक है, यह मस्जिद इस्तांबुल शहर में बनी हुई है जिसे सुल्तान अहमद -1 ने 1616 ई. में बनवाया था। इस मस्जिद को नीली मस्जिद के नाम से ज़्यादा जाना जाता है। कहा जाता है कि सुल्तान अहमद काफी धार्मिक इंसान थे और वह अपनी सल्तनत में एक बड़ी मस्जिद बनवाना चाहते थे। यह मस्जिद केवल धार्मिक लोगो के बीच ही नहीं बल्कि विदेशी और स्थानीय पर्यटकों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। अरब देश हों या भारत, अमेरिका हो या यूरोप सभी देशों के कलाकार अपनी फिल्मों और शूट्स में इस मस्जिद को दिखाना पसन्द करते हैं। 2. पहाड़ी का गुम्बद आमतौर पर हम इस तस्वीर अक़्सा मस्जिद समझते हैं, अगर आप भी यही गलती करते हैं तो आपको बता देते हैं कि यह अक़्सा मस्जिद नहीं है, पर अक़्सा मस...